बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए : एसपी सिटी

मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने सोमवार काे आगामी सभी त्यौहारों को लेकर पत्रकाराें काे पुलिस तैयारियाें काे लेकर जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि हम लोगों के स्तर और थाना स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई। सात जून को बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर अमन कमेटी व शांति समिति की बैठकें क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों के साथ थानावार सम्पंन हो चुकी हैं। एसपी सिटी ने कहा कि बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए। यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक नगर ने आगे कहा कि बकरीद को लेकर हुई बैठकों के दौरान हमने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी प्रतिबंधित कार्य न किया जाए, कोई नई प्रथा शुरू न की जाए। किसी भी पब्लिक प्लेस और खुले में कुर्बानी न की जाए। बकरीद को लेकर नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। हमारी नगर निगम के अधिकारियों से भी बात हो गई है। साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। वहीं 5 जून को गंगा दशहरा के लिए रूट डायवर्जन तैयार है जो तय समय पर लागू हो जाएगा। सभी लोग यातायात पुलिस को डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग करें।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति कुछ भी विवादित फोटो, वीडियो, पोस्ट आदि शेयर न करें। पुलिस विभाग का सोशल मीडिया सेल जिले की सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखें हुए और लगातार मानीरिटिंग की जा रही है। जो भी व्यक्ति कोई भी गलत या प्रतिबंधित चीज को शेयर या वायरल करेगा, उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि अगले माह शुरू होने वाली कावंड़ यात्रा को लेकर भी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।————–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights