baghpat-health-services-meet

बागपत, 15 जून । जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए।

बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में भेजने की प्रवृत्ति पर रोक लगे और सरकारी सुविधाओं का लाभ ही प्राथमिकता से दिलाया जाए।

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते समय से खुलवाने, अस्पतालों में आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदर्शित करने तथा नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र तुरंत जारी करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होगा और 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा एचपीवी टीकाकरण, नर्सिंग होमों की जांच, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, एमआरआई सेंटर स्थापना और कुष्ठ रोगियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अशोक तालियान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights