श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा संदिग्ध ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

अयोध्या, 14 अप्रैल (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सोमवार को एक संदिग्ध ईमेल मिला है, उसमें श्रीराम जन्मभूमि को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाते जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

राम जन्मभूमि के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार लगा हुआ है। इसी दौरान राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा होने के संबंध में चेतावनी भरा ईमेल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिलने पर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने इस संदिग्ध ईमेल की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरा ईमेल भेजने वालों की खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बीसी दुबे ने बताया कि संदिग्ध ईमेल तमिलनाडु से आया हुआ बताया जा रहा हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के सभी प्रबंध किए गए हैं। इंट्री के सभी प्वाइंटों पर सघन चेकिंग की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी अर्लट कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights