एक अकेली साध्वी बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पैदल करने के क्रम में मंगलवार को अयोध्या की सीमा में पहुंची। अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करके साध्वी काशी के लिए प्रस्थान करेगी। नितान्त अकेली पदयात्री साध्वी की हर संभव सहायता जगह जगह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता करते हैं। वे किसी कार्यकर्ता के घर ही भोजन और विश्राम भी कर रहीं हैं। यही लोग अगले पड़ाव तक पैदल साथ जाते हैं।

साध्वी सुमन पुरी का आश्रम महाकौशल में है। गुजरात से प्रारम्भ करके वे अब तक आठ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुकी हैं।

सत्तीचौरा चौराहे के अयोध्या फेमिली रेस्टोरेंट पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह बल्ले, सुशील मिश्रा, वेद गुप्ता, विनय, कुलदीप, रामचंद्र, राजकुमार, पिंटू यादव, फागूराम,सीमा सिंह, श्रीप्रकाश, दयानंद पांडेय आदि ने साध्वी का स्वागत अभिनन्दन किया। दोपहर भोजन भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह बल्ले तथा रात्रि भोजन पिलखांवा में संजीव सिंह के आवास पर किया ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights