शिविर में न्यायधीश वेद प्रकाश एवं हनुमानगढ़ी सरपंच महंत रामकुमार दास उपस्थित रहे, शिविर तथा श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के बारे में उन्होंने अपने भाव प्रकट किए एवं शिविर के सफल आयोजन की शुभकामना प्रदान की।
शिविर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन जिन लोगों को फोन कर के बुलाया गया था एवं 15 लोग सीधे शिविर में स्वयं पहुंचे उनको भी लाभ प्रदान किया गया आज कुल 55 कृत्रिम अंग, जिसमें हाथ पैर एवं कैलिपर सम्मिलित हैं , 16 बैसाखी तथा 120 लोगों की आंखों की जांच एवं रक्त की जांच की गई तथा चश्मे वितरित किए गए।
