auraiya,middle-aged-bike-rider-dies,-wife-and-daug

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बख्तावरपुर निवासी हाकिम सिंह (50) अपनी पत्नी मंजू देवी, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, और 17 वर्षीय बेटी सौम्या के साथ ककोर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दिबियापुर नगर में एक लैब में कार्यरत हाकिम सिंह जैसे ही कंचौसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने हाकिम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में उनकी पत्नी मंजू देवी और बेटी सौम्या को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक का बेटा सुधांशू रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।

दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights