युवक का पेड़ से फंदे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

औरैया, 27 अप्रैल (हि.स.)। अयाना थाना क्षेत्र में शनिवार की रात से लापता चल रहे युवक का शव रविवार काे पेड़ से फंदे के सहारे फांसी पर लटका

मिला। मृतक के पास से सुसाइड नोट और सल्फास की शीशी मिलीं है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अकबरपुर निवासी सैफ (28) मजदूरी करता था। वह एक दिन पूर्व घर से साइकिल लेकर निकला और देर शाम तक वापस नहीं लाैटा। परिजन उसकी तलाश में जुट गये। रविवार को परिजन को बंबा की पटरी पर उसकी साइकिल खड़ी मिली। पास में ही उसकी एक चप्पल पड़ी थी। बंबा से कुछ दूरी पर उसके ही खेत में जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से सैफ का शव लटकता मिला। इसकी जानकारी पर मृतक की मां सबीना, भाई समीर, अरबाज रोने लगे।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसके पैंट की जेब में से साइकिल की चाभी भी मिली। पेड़ के पास में एक सल्फास की शीशी व मृतक की एक चप्पल पड़ी मिली। परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

——————-

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights