वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को योग से निरोग रहने की दी गई जानकारियां

औरैया, 19 जून (हि.स.)। योग सप्ताह के छठवें दिन गुरुवार काे 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयुष विभाग की ओर से आनेपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषाें को योग से निरोग रहने की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ व उत्कर्ष सिंह ने बुजुर्गों और महिलाओं को योग क्रियाएं सिखाईं।

मास्टर ट्रेनर शशिराज ने बताया कि बड़े बुजुर्ग एवं महिलाएं निरोग और तनाव मुक्त जीवन यापन कर सकें, इसके लिए आयुष विभाग लोगों को आयुर्वेद व योग से लाभांवित करने के लिए योजनाओं के तहत कार्य कर रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिले के हर क्षेत्र में योग शिविर लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि जिले में आयुष पद्धति से उपचार करवाने और तनाव मुक्त रहने के लिए लोग आयुर्वेद व योग को तरजीह दे रहे है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights