अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बताया कि जनपद में “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत महिला सम्बन्धित अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार ने थाना पुलिस टीम के साथ आज सुबह क्षेत्र में गश्त के दाैरान सूचना मिलने पर चेकिंग के दाैरान नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आराेपित ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ पुत्र सफी मोहम्मद निवासी असुआ काे नगला पोहपी रोड पर घेर लिया।

पुलिस काे देख दुष्कर्म आराेपित ताज माेहम्मद ने फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल हालत में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घायल आराेपित के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights