मुजफ्फरनगर।स्थानीय आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित साप्ताहिक क्रीड़ा उत्सव का मंगलवार को भव्य और रंगारंग समापन हुआ। एक सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने खेल भावना और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह में पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष कर्नल सुधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक बालियान मौजूद रहे।क्रीड़ा उत्सव के दौरान बास्केटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लंबी कूद, शतरंज, कैरम सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

खेलों का आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ परीक्षा के दबाव से राहत देने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हेरिटेज पब्लिक स्कूल से नीरज बालियान, इंद्रप्रस्थ स्कूल मोरना से विराज तोमर, न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल से दुष्यन्त त्यागी और सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल से संदीप मलिक कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।एथलेटिक स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, कमांडो दौड़, ह्यूमन चेन दौड़, व्हील बैरो दौड़, साइकिल दौड़ और मैथ्स मेनिया दौड़ आकर्षण का केंद्र रहीं।

वहीं फाउंडेशन स्टेज के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए सेव वाटर दौड़, केटरपिलर दौड़, न्यूमेरेसिया दौड़, अल्फाबेटिक दौड़ और लाइफ साइकिल दौड़ जैसी स्किल बेस्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।मुख्य अतिथि कर्नल सुधीर सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन, प्रतिबद्धता और खेलों के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया और सफल आयोजन के लिए खेल स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि अशोक बालियान ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने क्रीड़ा उत्सव के पांच प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। वहीं विद्यालय प्रबंधक सुघोष आर्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वंदेमातरम् गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights