arrested-three-thieves-

हमीरपुर, 11 फरवरी । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर मोबाइल टावर से केबिल काटकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेजा है। इनके पास से बरीपाल के टावर से चोरी की गई केबिल के साथ एक बाइक बरामद हुई है। इनमें बल्ला पाल उर्फ सियापाल का लंबा अपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

कानपुर नगर के सजेती थाना पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर बल्ला उर्फ सिया पाल, सत्येंद्र यादव, शमशाद को दबोचा था। इनकी निशानदेही पर गत सोमवार को बरीपाल के मोबाइल टावर से चोरी की गई केबिल बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है।

सजेती थानाध्यक्ष अनुज भारती ने बताया कि तीनों शातिर चोर है। बल्ला उर्फ सिया पाल के खिलाफ 9 तथा सत्येंद्र के खिलाफ तीन मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। शमशाद के ऊपर यह पहला मुकदमा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights