थाना सेक्टर 58 के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस की पत्नी शीला देवी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इरोज अपार्टमेंट सरकारी आवास समिति सेक्टर 62 में रहती हैं। 25 अगस्त को वह अपने पति के साथ दिल्ली गई थीं। वहां से मेट्रो ट्रेन पकड़कर रात 9:40 बजे के करीब वह नोएडा के सेक्टर 62 आए। वे लोग मेट्रो स्टेशन से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने शीला देवी को जोर से मारा और वह सड़क पर गिर पड़ीं। इस दाैरान वह व्यक्ति उनका बैग लूटकर भाग गया। उनके बैग में दो मोबाइल फोन, 1500 रूपये नकद, चेक बुक, मेट्रो कार्ड आदि था। भागने के दाैरान बदमाश एक राहगीर से टकरा गया और उससे उसने बैग छीन लिया। बदमाश भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने गुरुवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights