उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार (2 अक्टूबर) देर रात एक भारी बवाल हो गया। जहां पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद AMU में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु की।

जानकारी के मुताबिक, यह बवाल तब हुआ जब देर रात 11 बजे के आसपास कुछ स्टूडेंट एएमयू के वीएम हॉल के पास बैठे थे। तभी वहां एक गुट के कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इन सभी लोगों ने अपना मुंह ढका हुआ था। इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया। फायरिंग की जानकारी मिलने पर दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंचे और झगड़ा बढ़ गया। घटनास्थल पर जमा हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद को हंगामा कर रहे छात्रों की जानकारी हुई तो वो प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को शांत कराया और आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इसके बाद छात्रों ने हंगामा बंद किया। इस घटना में एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में सभी को भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की। फायरिंग करने वाले छात्रों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और पूछताछ कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights