alia-bhatt-shaheen-dont-be-shy-release-september-2

प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित यह यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी 25 सितंबर 2026 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके सह-निर्माता हैं।

‘डोंट बी शाय’ चार नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी को मुख्य भूमिकाओं में पेश करती है। फिल्म दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, सपनों और खुद को समझने की कोशिश से गुजर रहे युवाओं की कहानी है। इसमें कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के जरिए युवा उम्र के रिश्तों, भावनाओं और बड़े होने के दौरान आने वाली उलझनों को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।

प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर एवं हेड निखिल माधोक ने फिल्म को दोस्ती, प्यार और बड़े होने के सफर का जश्न बताया। वहीं, आलिया और शाहीन भट्ट ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए शुरुआत से ही खास रहा है और फिल्म की युवा कास्ट ने अपने किरदारों में ताजगी और सच्चाई भर दी है। ‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर से हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights