akshay-heli-wins-hearts-nazar-lag-jayegi-song-rele

अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत आगामी हिंदी कोर्टरूम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज हो गया है। जावेद अली और राधिका भिड़े की आवाज में सजे इस गीत का संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अरविंद पांडे ने लिखे हैं।

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह गाना अक्षय और हेली के किरदारों के बीच पनपते प्यार और रिश्ते की भावनात्मक परत को सामने लाता है। शांत पहाड़, प्राकृतिक नजारे और दोनों कलाकारों की सहज केमिस्ट्री गाने को खास रोमांटिक एहसास देती है।

‘नज़र लग जाएगी’ की सिनेमैटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने की है, जबकि कोरियोग्राफी देवेंद्र चतुर्वेदी ‘डेविड’ ने की है। निर्देशक एवं संगीत निर्देशक अरविंद पांडे ने बताया कि गाने के जरिए किरदारों के रिश्ते के रोमांटिक और भावनात्मक पहलू को बिना किसी बनावटीपन के पेश करने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, उत्तराखंड का शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती कहानी के इस हिस्से के लिए बिल्कुल उपयुक्त थी। जावेद अली और राधिका भिड़े की आवाज, भावपूर्ण संगीत और खूबसूरत लोकेशंस मिलकर गाने को फिल्म की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं।

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा निर्मित ‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि कहानी और लेखन अंकुर खत्री का है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और कबीर दुहन सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। विजयांत कोहली, संतोष शुक्ला, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, अग्नि अय्यारी और विक्रम शर्मा समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म प्यार, भरोसे और शादी के रिश्ते से जुड़े जटिल सवालों को कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस की पृष्ठभूमि में पेश करेगी। ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights