accident-woman-died-burnt

रविवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसे में अचानक मोटर साइकिल में आग लग गई । इसमें झुलसकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बरहज थाना क्षेत्र के अमवा गाँव में रहने वाली रेनू मिश्रा (47 वर्ष), पत्नी बृज शंकर मिश्र, और बृज शंकर मिश्र (52 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गंगा शरण मिश्र, दोनो बाइक पर सवार हो कर कही जा रहे थे ।जो अभी खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक तेज गति से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। देखते ही देखते अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई । जिससे दंपति गंभीर रूप से झुलस गए ।

स्वास्थ्य केंद्र पर दंपति को भर्ती कराया गया । जहाँ चिकित्सक ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।

सूचना मिलते ही खुखुंदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पेट्रोल का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अन्य कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights