श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, 5 घायल

हल्द्वानी 26 फ़रवरी (हि.स.)। हल्द्वानी के काली चैड़ मंदिर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा टायर फटने से पलट गया। हादसे में दो पुरुष समेत तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बुधवार को करीब 11 बजे राजपुरा निवासी एक परिवार काली चैड़ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गौलापार में ई रिक्शा का अगला टायर अचानक फट गया। हादसे में राहुल कश्यप 6 साल तान्या कश्यप, डेढ़ साल, प्रज्ञा 1 साल, दीपक 25 साल, विनोद 30 साल सभी निवासी राजपुरा गंभीर घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सभी को अपनी कार से बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights