मुजफ्फरनगर। जिले में सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। ताजा मामला खतौली थाना क्षेत्र का है, जहां कस्बे के मील रोड और फलावदा रोड के मोड़ पर अभी-अभी बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया और उसके साथ बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई।

राहगीरों ने तुरंत खतौली प्रभारी दिनेश बघेल को सूचना दी। दिनेश बघेल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से खतौली सीएचसी भेजा, जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे भेजनें की kar।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन आने से भिड़ंत हुई। हादसे के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है | गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही घंटे पहले तितावी इलाके में खड़े ट्रक से कार टकराने से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights