बिजली लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
जालौन, 06 जुलाई (हि.स.)। कोंच काेतवाली क्षेत्र में रविवार दाेपहर काे लघुशंका करते वक्त 33केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हाे गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि कोंच नगर में नदीगांव रोड पर मोहल्ला नया पटेल नगर में कनासी गांव निवासी एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। थाना कैलिया क्षेत्र के सामी गांव निवासी 30 वर्षीय शाहरुख इस निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। आज दोपहर शाहरुख पहली मंजिल की छत पर खड़े होकर लघुशंका करने लगा, तभी मकान के पिछले हिस्से में काफी नीचे की ओर झूल रही 33केवी बिजली लाइन में प्रवाहित करंट के झटके से वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरा और घायल हो गया। मकान मालिक राजू पटेल उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टर ने मजदूर काे मृत घाेषित कर दिया है।
शाहरुख यहां मुहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के घर में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
—————
