आम आदमी पार्टी  ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली का बजट रोकने की साजिश रची और कहा कि यह अलोकतांत्रिक है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी के लिए बजट खर्च तय कर रहे हैं। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद ‘‘शर्मनाक” है कि बजट को रोका गया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सामने हमारा मजाक बनाया गया है। यह शर्मनाक है कि केंद्र एक छोटे-से प्रदेश का बजट रोक रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को लेकर कुछ चिंता जताई थी और 17 मार्च को मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में इसे स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह (मुख्य सचिव) तीन दिन तक इसे दबाकर बैठे रहे। यह किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधि से बड़ा कदम है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

इस षड्यंत्र के पीछे केंद्र है और उसके इशारे पर बजट में देरी की जा रही है।” वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि बजट एक पवित्र दस्तावेज और गुप्त कवायद होती है। उन्होंने पूछा कि केंद्र में बैठा कोई ‘बाबू’ (दिल्ली) सरकार के खर्च पर सवाल कैसे कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights