आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है।

आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी की जा रही है।

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम सुबह सुबह संजय सिंह के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। शराब घोटाले में ED की दायर चार्टशीट में 3 जगह संजय सिंह का नाम है।

बता दें कि इसी साल मई के में भी संजय सिंह के सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर ED ने तलाशी अभियान चलाया गया था।

ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

ईडी के अधिकारियों ने सिंह के अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी तलाशी ली।

सिसोदिया की जमानत पर शीर्ष अदालत द्वारा 15 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों के संयुक्त अनुरोध के बाद सुनवाई 4 अक्‍टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के खिलाफ पूर्व उपमुख्‍यमंत्री की दो विशेष अनुमति याचिकाएं बुधवार के लिए सूचीबद्ध हैं।

वह कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे हैं और फरवरी से जेल में हैं।

बता दें कि इसी साल मई के में भी संजय सिंह के सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर ED ने तलाशी अभियान चलाया गया था।  दिल्ली शराब घोटाले की चार्जशीट में भी संजय सिंह का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि आबकारी घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।

अरोड़ा और राघव मगुंटा दोनों को ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल जमानत पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights