मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ के गंगा घाटों पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छ उत्सव’ रही। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ – विशेष राष्ट्रव्यापी श्रमदान” के तहत संपन्न हुआ।सुबह से ही घाटों पर अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और श्रमदान कर गंगा तट की सफाई की। इस दौरान घाटों से कचरा, प्लास्टिक, पुराने कपड़े और विसर्जित पूजा सामग्री एकत्र की गई।

इस दौरान बालिकाओं ने भावपूर्ण अपील कि ‘गंगा हमारी मैय्या, गंदगी मत करो भैय्या।’कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव कुमार ने गंगा, सोलानी, बाणगंगा, काली और हिंडन नदियों के महत्व तथा जलीय जीवों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने की शपथ दिलाई।महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज और श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छ गंगा ही हमारी असली धरोहर है।

इस विशेष स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं सदस्य सचिव जिला गंगा समिति राजीव कुमार, जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार, डॉ. राजीव कुमार तथा गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह उपस्थित रहे।यह अभियान इस बात का प्रमाण बना कि जब प्रशासन, समाज और नई पीढ़ी मिलकर आगे आते हैं, तो गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना संभव हो जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights