प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ पड़ा आस्था का जन सैलाब, पुलिस मुस्तैद

महाकुम्भ नगर,16 फरवरी(हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में पावन धरती संगम पर रविवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। तीर्थराज प्रयाग की धरती में जैसे कोई प्रमुख स्नान पर्व चल रहा हो, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए निरंतर आ रहें है।

डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण एवं एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार के दिन आस्था का जनसैलाब उमड पड़ा हैं क्या दिन क्या रात बस श्रद्धालुओ एवं स्नानार्थियों की भीड़ दिखाई पड़ रही है।

महाकुम्भ में सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान करने के लिए सभी प्रवेश द्वारों, चौराहों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों पर पुलिस की विभिन्न टीमें व्यवस्थापित कर स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। इसके अतिरिक्त कमाण्ड सेंटर से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही हैं।

मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों से ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि सुरक्षित स्नान करके घाटों को खाली करें एवं आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्नान करने के लिए मौका दें,। मेला क्षेत्र में आने-जाने के लिए निर्धारित मार्गो का ही उपयोग करें एवं सुगम आवागमन- सुरक्षित स्नान के लिए मेला पुलिस का सहयोग करें।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights