पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 3 नवंबर की रात को थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास आपस में पूर्व से परिचित दो व्यक्ति लव कुमार व सचिन के मध्य किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सचिन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लव कुमार के साथ मारपीट की गई। लव कुमार को बचाने के लिए उसका साथी गौरव बीच में आया। सचिन ने गौरव के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली गौरव के पैर में लगी है। वह घायल हो गया है। गोली लगने से घायल गौरव और मारपीट मे घायल लव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights