पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए है। उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू ने मंगलवार को आधिकारिक आदेश भी दे दिया है। इस वर्ष 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही यूपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली था।
जानें यूपीएससी अध्यक्ष के बारे में
बता दें कि यूपीएससी के नए अध्यक्ष अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के सेवनिवृत्त अधिकारी है। वो केरल कैडर से ताल्लुक रखते है। उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर काम किया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बता दें कि अजय कुमार यूपीएससी के अध्यक्ष अक्टूबर 2027 तक बने रहेंगे। बता दें कि यूपीएससी में नियम है कि अध्यक्ष का कार्यकाल या छह वर्ष का होता है या फिर 65 वर्ष की आयु का होगा।
यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) की सेवाओं में अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया के तहत सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। यूपीएससी में एक अध्यक्ष और अधिकत 10 सदस्यों के साथ मिलकर बोर्ड बनता है। वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों की पोस्ट भी खाली है।
बता दें कि पूर्व नौकरशाह अनुराधा प्रसाद भी यूपीएससी सदस्य के तौर पर शपथ ले चुकी है। वो पूर्व सचिव है, जिन्होंने गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय में कार्य किया। वो आयोग के वरिष्ट सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई है।