लखनऊ।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय (DGP HQ) से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 82 डिप्टी एसपी (Deputy SP) के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं।
इसी क्रम में 70 इंस्पेक्टरों को प्रोन्नत कर डिप्टी एसपी (सीओ) के पद पर पदोन्नति दी गई है, जिन्हें विभिन्न जनपदों में नई तैनाती दी गई है। यह आदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और फील्ड लेवल पर मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही कुछ और अधिकारियों के तबादले की संभावना भी जताई जा रही है।





