75-couples-got-married-in-jaunpur

कार्यक्रम से पूर्व नगर में भव्य बारात निकाली गई, जिसमें दूल्हे रथ पर सवार होकर हाथी, घोड़ा और पालकी के साथ पारंपरिक शाही अंदाज में शामिल हुए। बारात सद्भावना पुल से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज मैदान में पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा सभी जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। बारात के दौरान दूल्हे पक्ष के परिजन पूरे उत्साह से नृत्य करते हुए नजर आए। बारात देखने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर रहा और मार्ग में जगह-जगह बारातियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजय सेठ ने बताया कि इस वर्ष 75 जोड़ों का विवाह कराया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से यह पहल लगातार वर्षों से जारी है। विवाह उपरांत नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक उपयोग की सामग्री, उपहार एवं आवश्यक राशन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights