इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा  जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में लगातार अवैध मादक पदार्थों  का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अब इस अभियान में पुलिस  को कामयाबी भी मिलती हुई दिखाई दे रही है। जिसके चलते चौबिया पुलिस, सैफई पुलिस और आबकारी टीम को एक सफलता मिली है। टीमों ने 2 और 3 मार्च की देर रात्रि को चेकिंग अभियान चलाया और वहां से लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने बताया कि थाना चैबिया, थाना सैफई पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना चैबिया क्षेत्रांतर्गत नगला बरी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पंजाब/हरियाणा की शराब से लदा एक ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैपुला कट के नीचे रुका हुआ है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा चैपुला कट से बरालोकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर संजीव होटल के पास से 1 ट्रक को चालक सहित हिरासत में लिया गया। ट्रक पकड़े जाने के बाद जब पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो लहसुन की बोरियों के नीचे पंजाब, हरियाणा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। आरोपी शराब को बिहार बंगाल झारखंड प्रांतों में ले जाकर अच्छे दामों में बेचा करते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी दी और बताया कि हमारी पुलिस टीम ने लगभग 70 लाख रुपए की कीमत की अंग्रेजी शराब को पकड़ा है और एक ट्रक को भी बरामद किया है। कुल मिलाकर ट्रक और शराब की कीमत 1 करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है और पुलिस टीम का उत्साह वर्धन बढ़ाने के लिए पुलिस टीम को हमारी तरफ से 25000 रुपए का इनाम दिया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights