मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने ग्राम पंचायत रामपुर नरूआ, विकास खंड शिवराजपुर में नून नदी के उद्गम स्थल चढ़ारी तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कमल की खेती के लिए प्रशिक्षित चार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि कमल की खेती के जरिए स्थानीय महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में एक नया अवसर मिला है। साथ ही, नून नदी के परिक्षेत्र में चिन्हित स्थलों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की संभावना पर भी विचार किया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों को इस संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए, जिससे नून नदी का यह अंचल एक समृद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर सके।
नून नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम से पूर्व रामपुर नरूआ व आस-पास के ग्रामों में कोई भी स्वयं सहायता समूह सक्रिय नहीं था लेकिन इस नदी के पुनर्जीवन के दौरान, एनजीओ के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें समूहों के रूप में जोड़ा गया और इन्हीं समूहों ने श्रमदान कर नदी के पुनर्जीवन में भागीदारी निभाई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को नून नदी का अंतिम ड्रोन सर्वे कराए जाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि कमल की खेती से बनने वाले उत्पादों के निर्माण के लिए विस्तृत कार्य योजना नाबार्ड को प्रेषित की जा चुकी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights