6-arrested-for-beating-a-man-t

नोएडा, 01 सितंबर । एक व्यक्ति को चोर समझकर उसकी पीट-पीट कर हत्या करने वाले छह लोगों को थाना फेस- वन पुलिस ने आज शाम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने मंगलवार काे बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति हरौला गांव में घूम रहा था। वहां पर रहने वाले संतोष, करण आदि ने उससे पूछा कि तुम यहां क्या क्यों घूम रहे हो, तो वह घबरा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शक हुआ कि वह चोर है। उन्होंने उसे पकड़ कर जमकर पीट दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके परिचितों ने उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (27 वर्ष) मूल निवासी जनपद हरदोई के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर इस घटना में शामिल संतोष कुमार मंडल, करण कुमार मंडल ,सुरेश मंडल, रौनक मंडल, निखिल उर्फ ब्रावो तथा एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights