भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  6 से 13 अप्रैल तक बीजेपी स्थापना दिवस के रूप में मनाएगी। इसे लेकर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है । आज भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार व 19 राज्यों में भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार है। सभी को विदित है 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मानती है। इस वर्ष भी प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। उन्होंने इस दौरान प्रदेश भर के लोगो को उन्होंने अग्रिम रूप से रामनवमी की बधाई दी।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद चुनाव में भाजपा को केवल 2 सीट मिली
उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान स्वरूप में 6 अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। उससे पहले हम जनसंघ 1951 का हिस्सा थे। आज भाजपा देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ एक राष्ट्रवादी पार्टी है। आरएसएस के साथ हमारे संबंध है। भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी। इसकी बुनियाद आजदी के तुरंत बाद 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इंदिरा गांधी जी की हत्या के बाद चुनाव में भाजपा को केवल 2 सीट मिली थी। आज भाजपा की लगातार 3 बार केंद्र में सरकार बनी है।

1980 में हमारी पार्टी बनी
चौधरी ने कहा कि 1980 में हमारी पार्टी बनी माता प्रसाद पांडेय हमारे अध्यक्ष बने। हमारे देश के प्रदेश के बड़े नेता कल्याण सिंह जी रहे। उसके बाद राजेन्द्र गुप्ता जी भाजपा के अध्यक्ष रहे। भाजपा की सरकार बनने के बाद राजेन्द्र जी मंत्री बने। ओम प्रकाश जी केसरीनाथ त्रिपाठी सूर्यकांत शाही जी और तमाम नेताओ के नेतृव में विकास यात्रा आगे बढ़ी। आज मुझे भाजपा का नेतृव करने का अवसर मिला।

बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया
यूपी में लगभग ढाई करोड़ सदस्यता हुई। कार्यकर्त्ताओ को संगठन की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलता है। हम लोग समाज के सभी वर्गों में काम कर रहे है। 1980 के बाद महिला मोर्चा किसान मोर्चा व अन्य मोर्चो का विस्तार किया गया। 1918 मंडलों में भाजपा की टीम मौजूद है। 1918 मंडलों में भाजपा शक्ति केंद्र बूथ तक काम कर रही है। 98 जिलों में संगठन को बांटा गया है। अभी 70 जिलों के अध्यक्षो की घोषणा की जा चुकी है। बूथ मंडल जिला स्तर पर हम संगठन को आगे बढ़ाते है।

1989 में हमारे केवल 56 विधायक बने
भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुख दर्द में खड़े रहते है। आज योगी जी मोदी जी के नेतृव में प्रदेश व देश मे सरकार चल रही है। नए नए कार्यकर्त्ताओ को गतिविधि संभालने का मौका मिलता है। पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सदयता अभियान शुरू किया था। हमने बड़े पैमाने पर सदस्य बनाये है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली है। सभी वर्गों को हमने मौका दीया है। महिलाओं को भी हमने अवसर दिया है। 1989 में हमारे केवल 56 विधायक बने थे। तब से आज तक भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सजक है। आपात सामाजिक घटनाओं के बावजूद कार्यकर्ता को आगे लेकर चली है। हर जिले में हमारा कार्यालय हो इसकी व्यवस्था की है। आज यूपी में 87 जिला 7 क्षेत्रीय कार्यालय बने है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights