बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। वह 58 साल के हो गए हैं।

शाहरुख खान के बर्थडे पर आधी रात से ही फैन्स की भीड़ ‘मन्नत’ के बाहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंची। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नत के बाहर हजारों कि संख्या में फैंस उनका दीदार के लिए खड़े हैं। जैसे ही शाहरुख बाहर आए लोगों ने जोर-जोर से “व्यू लव यू शाहरुख खान” और “हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान” चिल्लाना शुरू कर दिया। उनके घर के बाहर आतिशबाज भी की गई जैसे दीवाली का पर्व आज ही हो।

शाहरूख खान भी बालकनी में दोनों हाथ हिलाकर सिग्नेचर पोज में अपने फैंस का अभिवादन किया। फिर उनके लिए कुछ फोटो भी खिंचवाईं।

शाहरुख खान ने इस मौके पर काली टी-शर्ट, कार्गो पैंट और हैट पहनी हुई थी। उन्होंने बालकनी पर आकर हाथ हिलाकर फैंस का बड़े जोश के साथ अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights