मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में सिटी सेंटर मार्केट के निकट एक मनचले ने राह चलती एक महिला को ‘बैड टच’ किया। इस पर युवती ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी, मगर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। मगर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी व्यक्ति की यह घटना कैद हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 50 से भी अधिक कैमरे खंगाला, जिसमें आरोपी की पहचान करते हुए पुलिस ने दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर के सीओ सीटी राजू कुमार साव ने बताया, “सोशल मीडिया पर एक महिला से बैड टच का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 50 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस क्रम में आरोपी की पहचान करते हुए कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उससे पहले भी वह छेड़छाड़ की पांच-छह घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।”

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने जिस वक्त छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों को इसकी कुछ जानकारी नहीं हुई। लेकिन पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की सारी करतूत कैद हो गई। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हंगामा होने लगा। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights