यूपी के बरेली जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बिथरी चैनपुर क्षेत्र के म्यूडी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। 

टीम को मिली थी शिकायत 
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि सरिता वर्मा ने स्कूल में हुए निर्माण कार्य का भुगतान जारी करने के लिए ठेकेदार से नाजायज कमीशन मांगा था। पीड़ित ठेकेदार राजकुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से इसकी शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने पर वर्मा को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। 

योजना बनाकर रंगे हाथ दबोचा
योजना के मुताबिक राजकुमार रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। प्रधानाध्यापिका ने जैसे ही ठेकेदार से वह धनराशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights