उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती पुलिस का खौफ अब अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. पुलिस के इस ताबड़तोड़ अभियान से जिले में बदमाशों पर शिकंजा कसता जा रहा है. ताजा मामला हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश दौलत अली पुलिस की गोली का शिकार होकर सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

पुलिस ने जवाबी फाईरिंग में पैर में मारी गोली

घटना देवरनिया पुल के पास की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी दौलत अली इस इलाके से गुजरने वाला है. जब पुलिस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो सीधे बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया.

मुठभेड़ की खबर मिलते ही जिले के कप्तान एसपी राहुल भाटी खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपनी टीम की बहादुरी और सटीक कार्रवाई के लिए जमकर हौसला अफजाई की. एसपी ने साफ संदेश दे दिया है कि श्रावस्ती की धरती पर अपराध करने वालों के लिए या तो जेल है, या फिर गोली.

50 हजार इनामी बदमाश की मिली थी गुप्त सूचना

एसपी ने बताया कि ‘हमारी टीम को सूचना मिली थी कि एक 50 हजार का इनामी बदमाश दौलत अली इधर से गुजर रहा है. घेराबंदी करने पर उसने पुलिस पर फायर किया, आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें वह घायल हुआ है, उसे अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ हमारा अभियान जीरो टॉलरेंस के साथ जारी रहेगा.’  तो साफ है, श्रावस्ती पुलिस अब एक्शन मोड में है और बदमाशों के पास अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं या तो वे अपराध छोड़ दें, या फिर श्रावस्ती.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights