उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के गोपालपट्टी में तैनात लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी कमलेश कुमार पासवान के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने ये कार्रवाई की है। लेखपाल राजेश कुमार पर आरोप है कि कथित तौर पर नाम दुरूस्तीकरण सम्बन्धी मामले में रिश्वत ले रहे थे। 

टीम ने बनाई पकड़ने की योजना 
टीम के प्रभारी कमलेश कुमार पासवान के अनुसार, गोपालपट्टी के निवासी सूर्यबली सरोज ने प्रयास सामाजिक संगठन के माध्यम से राजेश कुमार पर जमीन से संबंधित कार्य के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल ने धारा 30/29 में दाखिल वास में रिपोटर् लगाने के काम करने के बदले रुपये की मांग की और बार-बार टालमटोल कर रहे थे। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते योजना बद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कुछ लेखापालों ने किया कार्रवाई का विरोध 
टीम ने तय योजना के तहत, शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही राजेश ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए, पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लेखपाल के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल युक्त नोटों के निशान मिले। इस घटना से मेहनगर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ लेखपालों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और इसे साजिश करार दिया, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने अपनी कारर्वाई को सही ठहराया। प्रयास संगठन ने कार्रवाई को लेकर कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights