उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मेंहनगर तहसील के गोपालपट्टी में तैनात लेखपाल राजेश कुमार को 5000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन टीम के प्रभारी के साथ अन्य दो निरीक्षकों समेत 12 सदस्यीय टीम ने किया। आरोप है कि लेखपाल राजेश कुमार कथित तौर पर नाम दुरूस्तीकरण सम्बन्धी मामले में एसडीएम आवास पर रिश्वत ले रहे थे।

लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के बदले मांगी घूस  
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर तहसील क्षेत्र में गोपालपट्टी के निवासी सूर्यबली सरोज ने लेखपाल राजेश कुमार पर जमीन से संबंधित कार्य के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक सामाजिक संगठन के माध्यम से एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। लेखपाल राजेश कुमार जो खुर्माबाद थाना चेनारी सासाराम बिहार के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार लेखपाल ने धारा 30/29 में दाखिल वाद में रिपोर्ट लगाने के काम करने के बदले रुपये की मांग की और बार-बार टालमटोल कर रहे थे। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। 

एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल 
एंटी करप्शन टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक जाल बिछाया। जहां तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल को रिश्वत देने के लिए भेजा गया, जैसे ही राजेश ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लेखपाल के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल युक्त नोटों के निशान मिले। 

लेखपालों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए बताया साजिश 
इस घटना से मेंहनगर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि उस दौरान कुछ लेखपालों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और इसे साजिश करार दिया, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने अपनी कार्रवाई को सही ठहराया। एंटी करप्शन टीम मेंहनगर थाने पर पहुंच कर कार्रवाई में लगी रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights