उत्तर प्रदेश वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया है। इस तेंदुए ने 5 अगस्त से अब तक बहराइच वन प्रभाग में पांच लोगों की जान ले ली थी, जबकि दो बच्चों को घायल कर दिया था।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बहराइच, आकाश दीप बधावन ने कहा कि चार महीने के प्रयासों के बाद कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य (केडब्ल्यूएस) और नानपारा रेंज की सीमा मोतीपुर रेंज पर स्थित लोनियनपुरवा गांव में शनिवार की रात तेंदुए को पिंजरे में फंसा लिया गया। वन कर्मचारी पिछले चार महीनों से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। तेंदुए को फंसाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पिंजरे लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सा विशेषज्ञ दया शंकर ने तेंदुए की जांच की। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, तेंदुआ करीब 10 से 12 महीने का स्वस्थ नर है।संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार, तेंदुए को लखनऊ के प्राणि उद्यान या कहीं और भेजा जाएगा। तेंदुए को स्थानांतरित करने के लिए अन्य सभी आवश्यक औपचारिकताएं और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights