केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कृतव्य भवन पहुंचे। वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
बायो फार्मा के लिए 10 हजार करोड़

वित्त मंत्री ने देश में बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की। यह आवंटन 5 साल में किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहाकि देश को बायोफार्मा का हब बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों की दवा सस्ते दामों पर मिल सकेगी।
खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को करेंगे मजबूत : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बजट में टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी।
‘विकास, सुधार और स्थिरता के रास्ते पर भारत…’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया। सरकार ने लोकलुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी। सरकार ने बयानबाज़ी की जगह सुधारों को चुना। मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है। नीतिगत फैसलों से मजबूत मैक्रो-आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है। सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है। 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है।’
राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही–चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन पहुंच गई हैं। जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बजट को 11 बजे पेश किया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी

पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में पहुंच गए हैं और बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक संसद भवन में आयोजित हो रही है। बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।
GST कलेक्शन में मजबूतीसरकारी

सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में GST संग्रह ₹1,93,384 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है।
बजट से पहले GST कलेक्शन से मार्केट में तेजी

संडे को बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आए। सरकार को जीएसटी से जबरदस्त रेवेन्यू मिला है। सुबह जहां मार्केट में गिरावट थी, तो इन आंकड़ों के बाद बाजार में तेजी आ गई। 11 बजे से कुछ देर पहले सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछल गया। यह 82,470 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी से यह 25,370 के ऊपर था।
बजट से पहले ही डिफेंस स्टॉक्स में तेजी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट में डिफेंस के लिए बड़ा पिटारा खुल सकता है। इस उम्मीद से आज डिफेंस स्टॉक्स में सुबह-सुबह ही जबरदस्त तेजी आ गई। Bharat Electronics और Garden Reach Shipbuilders & Enginers के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई। वहीं Paras Defence का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Data Patterns के शेयर ने शुरुआती कारोबार में ही 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बना ली।
बजट का अनुमानित आकार 54.1 लाख करोड़ रुपए

Sunidhi Securities & Finance Limited की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FY2026-27 के लिए केंद्रीय बजट का अनुमानित आकार 54.1 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7.9% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल व्यय (TE) का जीडीपी में हिस्सा सरकार की राजकोषीय नीति का सबसे स्पष्ट संकेतक माना जाता है।

FY23 से FY25 के बीच औसतन 14.8% रहने के बाद, FY26 के बजट अनुमान में कुल व्यय जीडीपी का 14.2%, यानी करीब 50.65 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 संसद में पेश किया था। बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करना एक स्थापित परंपरा है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आती है। आर्थिक सर्वेक्षण को भारत की वार्षिक ‘रिपोर्ट कार्ड’ माना जाता है, जो बीते वर्ष की अर्थव्यवस्था का डेटा-आधारित विश्लेषण करता है और भविष्य की नीतियों के लिए दिशा तय करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights