मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में सभी शिव सैनिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वही बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि गत दिवस पुलिस प्रशासन ने स्वामी नरसिंहानंद महाराज को एक कार्यक्रम में रोकते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। उन्होंने बताया कि जिसे लेकर सभी शिव सैनिकों में रोष उत्पन्न हैं। वहीं दूसरा मामला जनपद के अर्वाचिन इंटर कॉलेज रामपुरम में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सात लड़कों ने अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की थी, जिसमे लड़की ने अपनी जान बचाते हुए घर पहुंचकर सारे घटनाक्रम को अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद युवती के पिता ने इसकी सूचना थाने में देते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इस घटना से शिव सैनिकों में रोष है। वही शिव सैनिकों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त दोनों प्रकरणों में जांच कर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सातो आरोपियों को गिरफ्तार कर सख़्त सजा देकर ऐसी प्रवृत्ति के लोगों को सबक सिखाया जाए ताकि आगे से कोई भी इस तरह की गिरी हुई हरकत न कर सके। वहीं शिव सैनिकों ने प्रशासन को 5 दिन का समय दिया और कहा कि यदि आगामी 5 दिनों के अंदर सातों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिवसेना शिव चौक पर धरना प्रदर्शन करेगी।
