कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दिव्यानी ने गायत्री परिवार के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एमएलसी बहोरेन लाल मौर्य ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक तरीके से विवाह की सुविधा उपलब्ध कराना और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
विवाह स्थल पर 300 से अधिक यज्ञ वेदियों पर आचार्यों की देखरेख में चार-चार जोड़ों के फेरे कराए। मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी ने करवाया। सरकार की ओर से नवविवाहितों को स्टील बर्तन सेट, डिनर सेट, अलमारी, वस्त्र, चांदी की पायल-बिछिया, वाटर कूलर, कड़ाही, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, प्रेस, बेडशीट, गद्दा, तकिया और श्रृंगार सामग्री सहित विभिन्न घरेलू सामान भेंट किए गए। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र और योजना लाभ स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।————-
