जिले में एक सड़क हादसे में 04 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर कस्बे के पास हुई।

बताया जाता है कि एक ही एक ही पल्सर बाइक पर कुशीनगर जनपद के रहने वाले अतुल सिंह, पिंटू गौड़, रितेश सिंह और देवरिया के रहने वाले अंकित गौड़ जा रहे थे। अभी यह हेतिमपुर कस्बे के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक और अनियंत्रित हुई और आगे चल रही ट्रक में पीछे से टकरा गई जिससे चारों युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही महुआडीह पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सभी बाइक सवार युवक एक निजी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने घर कुशीनगर के लिए जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights