38-year-old-man-commits-suicide-due-to-mental-stre

थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि दीपक कुमार झा पुत्र नागेंद्र कुमार झा उम्र 38 वर्ष होशियापुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें फंदे से उतार कर गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights