343-couples-tied-the-knot-at-the-wedding-ceremony

प्रतापगढ़, 4 दिसंबर । उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को राजकीय इण्टर कालेज परिसर में 343 जोड़ों का विवाह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 333 हिन्दू जोड़े एवं 10 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से और मुस्लिम शादियां निकाह से संपन्न की गई।

विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सभी जोड़ों को बधाई देते हुये समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान है।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि राय साहब, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह सहित अन्य अतिथियों ने नव दांपत्य जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights