उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बुधवार सुबह से लापता छह साल की बच्ची का शव एक कुएं में बोरे में बंद मिला। उसके हाथ-पैर और मुंह बांधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और बच्ची की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बच्ची की हत्या उसकी ताई और प्रेमी ने मिलकर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। 

जानिए क्यों किया मर्डर 
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 30 साल की महिला का एक 17 साल के लड़के के साथ प्रेम संबंध है। पुलिस पूछताछ में उसने ने कबूल किया कि वह 17 वर्षीय लड़के के साथ लगभग तीन महीने से रिश्ते में थी। घटना वाले दिन, जब उसके पति और सास घर से बाहर थे। तभी उसने लड़के को अपने घर बुलाया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तो बच्ची उनके पास आ गई। बच्ची ने उन्हें देख लिया। चेतावनी के बावजूद, उसने कहा कि वह अपने पिता को बता देगी। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी। 

कुएं में बोरी में बंद मिला बच्ची का शव 
यह पूरा मामला जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मऊ चिरायल के श्री कृष्णा उर्फ स्वामी के घर बुधवार को एक कार्यक्रम चल रहा था। सुबह करीब दस बजे उनकी छह साल की बेटी उर्वी घर के बाहर खेल रही थी तभी वह गायब हो गई। उसे काफी तलाशा गया। तलाशी में दोपहर करीब 1:30 बजे उसका शव गांव के बीच एक कुएं में जूट की बोरी में बंद मिला। उसके गले में गमछा भी बंधा था।” 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights