भाजपा ने प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 31 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए मुजफ्फरनगर आएंगे। इसी दिन शाहपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में शिक्षक, व्यापारी, डॉक्टर, वकील, एनजीओ संचालक, प्रगति किसान आदि शािमल होंगे।

वहीं, 31 मार्च को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यक्रम शाहपुर में है। इसी दिन गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम मुख्यालय पर रहने की संभावना है। अगर गृहमंत्री आते हैं तो रालोद अध्यक्ष भी जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights