मुजफ्फरनगर जनपद की फुगाना थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जब एक ऑटो कार की तलाशी ली तो उसमें 15 लाख 16400 रुपए की नकली करेंसी के 500, 100 और 200 के नकली नोट बरामद हुए। साथ ही पुलिस ने नकली नोटों को छापने के कुछ उपकरण भी बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने कार से दो अभियुक्त गौरव उर्फ जतिन, अभय उर्फ तुषार को भी गिरफ्तार किया है। वहीं गैंग का मुख्य सदस्य अंकित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

1 लाख के नकली नोट के बदले लेते थे 25 हजार की असली रकम 
आपको बता दें कि पुलिस गिरफ्त में आए इन दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उनके गैंग के मुख्य सदस्य अंकित ने यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा था। जिसके बाद अंकित ने उन दोनों को भी अपने साथ शामिल कर नकली नोट छापने का गैंग तैयार किया था। इन्होंने बताया कि मेरठ के पल्लवपुरम की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मकान लेकर वह नकली नोट छापने का काम किया करता था। ये लोग ₹100000 के नकली नोट के बदले ₹25000 की असली रकम लिया करते थे यह कहे की असली नोट के बदले यह चार गुना नकली नोट दिया करते थे। साथ ही इन्होंने यह भी बताया कि वह मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, हापुर और मुजफ्फरनगर आदि जगहों पर नकली नोट सप्लाई करने का काम करते थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights