सीओ नकुड़ ने चैकिंग में पकड़े बिना रॉयल्टी दौड़ रहे अवैध खनन के वाहन
सहारनपुर / जिलाधिकारी मनीष बंसल एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर अवैध खनन पर लगातर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की रात्रि को सीओ नकुड रुचि गुप्ता ने सरसावा थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा के साथ अवैध खनन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शाहजहांपुर चौकी पर चैकिंग अभियान में दो खनन के वाहन बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे व तीन खनन के वाहन ओवरलोड पकड़े गये। अभियान में साथ ही माइनिंग टैग के खनिज परिवहन कि बारीकी से चेकिंग की गई। सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध यह अभियान जारी रहेगा। ऐसे वाहन जो मोटर व्हीकल एक्ट के हाई स्कयूरीटी नम्बर प्लेट नियमों, यथा-प्लेट के बांए तरफ नीले रंग में आईएनडी हॉट-स्टैम्पड होता है तथा प्लेट को स्नैपलॉक जिसे हटाया नहीं जा सकता, का पालन नहीं करेंगे, आगे व पीछे नम्बर प्लेट न होने के कारण ऐसे वाहनों के विरूद्ध प्रथम बार जुर्माना तथा बार-बार उल्लघंन करने पर परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजकर इनका पंजीकरण रद्द कर वाहनों के जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें। साथ ही ओवर लोड एवं बिना माइनिंग टैग वाले वाहनों पर भी लगातार कार्यवाही की जायेगी।
