ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत अवैध स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर /डीआईजी / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में ऑपरेशन सवेरा”2.0–“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया की देहात कोतवाली की शेखपुरा चौकी इंचार्ज उ०नि०नरेन्द्र भडाना के कुशल नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त जोनी पुत्र महिपाल निवासी कांकरकुई माजरा थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को स्मार्ट कालोनी पत्थर की दुकान, बेहट रोड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से कुल 20 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बरामद की गई। वही गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी मे है०का० विकास, है०का०रोबिन ढाका,है०का०अँकुर कुमार,है०का० इरफान थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर रहे।
