सहारनपुर | सहारानपुर जनपद में चिलकाना मे पुलिस प्रसाशन टीम की अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही। जिलाधकारी मनीष बंसल एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर व उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा चिलकाना प्रभारी निरीक्षक सजीव कुमार में थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त 09 ट्रक (18 टायर), 01 ट्रैक्टर (बिना नंबर) एवं 01 मोटरसाइकिल (UK 07 DM 8331) सहित कुल 11 वाहन सीज किए गए। ये वाहन बिना माइनिंग टैग, बिना रॉयल्टी, ओवरलोड अथवा एक्सपायर माइनिंग टैग के पाए गए। वाहनों से अवैध उपखनिज सामग्री भी बरामद की गई। वाहनों को सीज किए जाने के दौरान दोनों पक्षों में गाड़ियों को पकड़वाए जाने को लेकर आमदा फसाद की स्थिति उत्पन्न हुई। मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चिलकाना पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस एवं 207 एमवी एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. उस्मान पुत्र मंगता, ग्राम कुण्डा कला, थाना गंगोह, सहारनपुर
2. माज पुत्र मुजम्मिल, ग्राम सीकरी कला, थाना चिलकाना, सहारनपुर
3. रिहान पुत्र नासीर, ग्राम फिरोजाबाद, थाना चिलकाना, सहारनपुर
4. मुबारिक पुत्र रियासत, ग्राम किशनपुरा, थाना तितरो, सहारनपुर
5. आकिल पुत्र मौ. जफर, ग्राम सालेपुर, थाना कपूरपुर, हापुड़
6. नौशाद पुत्र जाहिद, ग्राम पांचली बुजुर्ग, थाना सरुरपुर, मेरठ
7. नईम पुत्र शाहिद मरुन, ग्राम पांचली बुजुर्ग, थाना सरुरपुर, मेरठ
8. दिलशाद पुत्र इसराइल, कस्बा हर्रा, थाना सरुरपुर, मेरठ
9. विशु पुत्र अमरपाल, रेलपार, थाना रेलपार, शामली
10. पहलवान पुत्र ऋषिपाल, सल्फा, थाना कांधला, शामली
11. वक्की पुत्र राजेन्द्र, सल्फा, थाना कांधला, शामली
12. सरवर पुत्र जमशेद, ग्राम भूरा, थाना कैराना, शामली
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
उ0नि0 श्याम कुमार सिंह,महेश कुमार,पुनित यादव,मनोज कुमार,मोनू कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे |
